{"_id":"678e88e8fdf29014e2074c8b","slug":"chill-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-balrampur-news-c-99-1-slko1019-119850-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुबह ठिठुरन, दोपहर में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुबह ठिठुरन, दोपहर में खिली धूप
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राइवेट बस स्टैंड पर ठंठ में ठिठुरते लोग।-संवाद
बलरामपुर। मौसम के पल-पल बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं। सुबह जहां घने कोहरे से चलना दुश्वार रहा, वहीं दोपहर में निकली धूप से कुछ राहत मिली। शाम पांच बजे के बाद फिर ठंड बढ़ने से लोग ठिठुरते नजर आए।
रविवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा लेकिन इसके बाद सूरज निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शाम तक धूप रही, स्कूल-कालेजों में विद्यार्थी फील्ड में धूप सेंकते नजर आए तो लोगों ने भी अपनी छतों व आंगन में धूप का आनंद लिया।
सर्दी का असर बाजारों पर भी दिखा, ज्यादातर दुकानदार खाली बैठे नजर आए। दरअसल ठंड के कारण बाहरी क्षेत्रों से लोग बाजार नहीं आ रहे हैं। सिर्फ शहरी ग्राहक ही आवश्यक कार्यों से बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालांकि किसानों के लिए सर्द मौसम सौगात लेकर आया है, किसानों का कहना है कि इस समय हल्की बरसात व कड़ाके की सर्दी गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर नहीं जले अलाव
ठंड के बावजूद प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर अलाव न जलने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहगीर शकील, राजेंद्र, मोहित व मान बहादुर आदि ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से काफी परेशानी हो रही है। इन लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है।