फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children will get two sets of uniforms

9.91 करोड़ से नौनिहालों को मिलेंगे दो सेटों में यूनीफार्म

Thu, 30 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Children will get two sets of uniforms
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों को नौ करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपये की राशि से दो-दो सेट मुफ्त में यूनीफॉर्म बांटी जाएगी। जिले के 1897 परिषदीय स्कूलों के एसएमसी खातों में यूनीफॉर्म खरीदने की धनराशि एक सप्ताह पहले ही भेजी जा चुकी है। स्वयं सहायता समूहों से यूनीफॉर्म की सिलाई कराकर 2.20 लाख नौनिहालों को वितरण कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि शिक्षा सत्र 2020-21 में जिले के 1897 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के दो लाख 20 हजार 120 छात्र-छात्राओं को दो-दो सेट निशुल्क यूनिफॉर्म शीघ्र वितरित की जाएगी। यूनीफॉर्म वितरित कराने के लिए शासन ने जुलाई 2020 में 75 प्रतिशत धनराशि नौ करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपये भेजी है। हेडमास्टरों को स्वयं सहायता समूहों व अन्य संगठनों के माध्यम से दो-दो सेट यूनीफॉर्म की सिलाई कराकर समय से वितरित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

27 जुलाई को रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सरायखास में बीएसए डॉ. रामचंद्र ने डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव व बीईओ अश्वनी कुमार गुप्ता की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को दो-दो सेट यूनीफॉर्म वितरण का शुभारंभ भी करा दिया है। अगस्त के प्रथम सप्ताह तक सभी स्कूलों में यूनीफॉर्म वितरण की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए हेडमास्टरों को बीएसए की तरफ से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ड्रेस वितरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी 25 प्रतिशत धनराशि एसएमसी के खातों में तत्काल भेज दी जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही ड्रेस वितरित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 हजार सेट यूनीफॉर्म स्वयं सहायता समूहों से और बाकी बचे तीन लाख 85 हजार 240 सेट यूनीफॉर्म अन्य संगठनों से सिलवाने के लिए हेडमास्टरों, एसएमसी के अध्यक्षों व सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा सत्र 2019-20 में यूनीफॉर्म खरीद के संबंध में बकाया धनराशि का ब्योरा हेडमास्टरों से मांगा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद शासन को भेजकर बजट की डिमांड की जाएगी।

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को 1897 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दो-दो सेट यूनीफॉर्म वितरित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि कपड़ों की क्वालिटी की जांच अवश्य करें। कपड़ों की खरीददारी में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगस्त के प्रथम सप्ताह तक यूनीफॉर्म वितरण की प्रक्रिया हर हाल में पूरी कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed