{"_id":"603e63858ebc3e8c911c7825","slug":"children-of-class-two-and-four-reached-school-after-11-months-balrampur-news-lko5675705171","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह बाद स्कूल पहुंचे कक्षा दो व चार के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह बाद स्कूल पहुंचे कक्षा दो व चार के बच्चे
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड-19 महामारी के चलते 11 माह से बंद पड़े स्कूलों में मंगलवार को कक्षा दो व चार के बच्चों की चहक सुनाई दी। रोस्टर के साथ 50 प्रतिशत नौनिहालों को स्कूलों में पढ़ाया गया। कक्षाओं के संचालन के दौरान सभी स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि मंगलवार को बेसिक शिक्षा के 1247 प्राथमिक, मान्यता प्राप्त 651 निजी स्कूल, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 485 अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों, 14 सीबीएसई व दो आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में कक्षा दो व चार के 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को बुलाया गया। बीईओ ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, मनीराम वर्मा, कुलदीप नारायण सिंह व रामू प्रसाद के साथ-साथ डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, मोहित देव त्रिपाठी व आभा त्रिपाठी ने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था व कोरोना प्रोटोकाल के पालन का जायजा लिया है।
डीसी एमडीएम फिरोज अहमद ने बताया कि सभी स्कूलों में मीनू के अनुसार मिड-डे-मील का इंतजाम कराया गया है। मेन्यू के अनुसार दूध, फल व गर्म पका हुआ भोजन बच्चों को दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी अनुदानित व गैर अनुदानित मदरसों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
स्कूलों में स्वच्छता सामग्री जैसे टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, साबुन, चूना, झाड़ू, नेलकटर, हैंडवॉश व सैनिटाइजर आदि का इंतजाम किया गया। बीएसए ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह में सोमवार व गुरुवार को कक्षा एक व पांच, मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा दो व चार और बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन के छात्र छात्राओं को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ सरकारी व निजी सभी स्कूलों में पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा।