फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children learned how to build and run robots

बच्चों ने सीखा रोबोट बनाने व कम्प्यूटर कोडिंग का तरीका

Sun, 07 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Children learned how to build and run robots
बलरामपुर। शारदा पब्लिक स्कूल में रविवार को रोबोटीक्स एवं कंप्यूटर कोडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को रोबोट बनाने व कंप्यूटर कोडिंग करने का तरीका सीखाते हुए प्रतियोगिता भी कराई गई। सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज अस्थाना, जीके मिश्रा व एसएसबी कमांडेंट सुदेश रावत ने दीप जलाकर किया। रोबोटीक्स एरा कंपनी के डायरेक्टर इंजीनियर बासु अग्रहरी एवं शिखर श्रीवास्तव ने बच्चों को रोबोट बनाने और उसको चलाने का तरीका बताया।
विज्ञापन

कंप्यूटर कोडिंग व फोन में कोडिंग कर बच्चों व अभिभावकों ने भी खूब आनंद लिया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में आने आने वाली शिक्षा नीति में रोबोटीक्स और कंप्यूटर कोडिंग का महत्व बढ़ेगा।

बच्चे इसी के दम पर देश के भविष्य की बुनियाद मजबूत करेंगे। नए शिक्षा सत्र में रोबोटीक्स एवं कंप्यूटर कोडिंग की कक्षाएं भी विद्यालय में चलाई जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed