{"_id":"6450011ad5251d5b91084cea","slug":"child-suffering-from-measles-died-four-sick-balrampur-news-c-13-1-211773-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खसरे से पीड़ित बच्चे ने दम तोड़ा, चार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खसरे से पीड़ित बच्चे ने दम तोड़ा, चार बीमार
Mon, 01 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 01 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुरा के जुम्मनडीह गांव में रविवार को खसरे से बीमार बच्चे की मौत हो गई। यहां पर खसरे से चार बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है।
जुम्मनडीह गांव निवासी सावन प्रसाद का पुत्र विकास (3) खसरे से पीड़ित था। उसके शरीर पर दाने निकले हुए थे। वह बुखार से भी परेशान था। इस गांव में दो बार स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी, लेकिन, बच्चे के घरवालों ने जांच नहीं कराई। रविवार को विकास की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त गांव में सात वर्षीय रोहिनी, दो वर्षीय सुभाष, सवा दो वर्ष के अनुपम व दस वर्ष के लक्ष्मण भी बीमार बताए गए हैं।
बीमारी की सूचना पर सोमवार को सीएमओ डॉ. सुशील कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया। सीएमओ ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि पास में ही कोई झाड़फूंक करने वाला बाबा रहता है, जिसने कह रखा था कि दवा नहीं खाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस बाबा के बारे में जानकारी कर रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ला ने लोगों को बीमारी के बारे में जागरूक किया।