फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chhathi Mata Puja Ghat will be built in Jharkhandi Sarovar, there will be beautification

Balrampur News: झारखंडी सरोवर में बनेगा छठी माता पूजा घाट, होगा सौंदर्यीकरण

Fri, 21 Jun 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chhathi Mata Puja Ghat will be built in Jharkhandi Sarovar, there will be beautification
बलरामपुर। नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंडी सरोवर सौंदर्यीकरण करया जाएगा। यहां पर एक करोड़ 77 लाख 41 हजार 320 रुपये से झारखंडी सरोवर में छठी माता पूजा घाट बनाने के साथ ही अन्य निर्माण का कार्य कराए जाएंगे। इससे नगरवासियों को पूजा पाठ में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर के झारखंडी मंदिर के पास स्थित सरोवर लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु है। सरोवर में छठी माता पूजा घाट निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले इस सरोवर के विकास के लिए वंदन योजना के तहत शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए एक करोड़ 77 लाख 41 हजार 320 रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। इस धनराशि से झारखंडी सरोवर की साफ-सफाई, इंटरलाकिंग, छट्ठी माता पूजा घाट एवं सीढि़यों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सरोवर के बगल में झारखंडी मंदिर परिसर के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय का निर्माण भी होगा। सरोवर की लाइटिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है सरोवर
- नगर में स्थित झारखंडी सरोवर ऐतिहासिक है। करीब 150 वर्ष पूर्व बलरामपुर राज परिवार द्वारा खोदवाए गए इस सरोवर में हिंदू अपने धार्मिक व मांगलिक कार्य संपन्न कराते हैं। छठ पर्व में हिंदू महिलाएं इसी सरोवर में पूजा-अर्चना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा कार्य
- झारखंडी सरोवर के कायाकल्प के लिए वंदन योजना के तहत बजट मिल गया है। जल्द ही सरोवर की साफ-सफाई कराकर निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
डाॅ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed