फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CHC Nandnagar will be rejuvenated

Balrampur News: सीएचसी नंदनगर का होगा कायाकल्प

Sat, 19 Jul 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
CHC Nandnagar will be rejuvenated
बलरामपुर के सीएचसी नंदनगर का निरीक्षण करते बीडीओ ।
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर का कायाकल्प क्षेत्र पंचायत निधि से कराया जाएगा। सीएचसी में नई चारदीवारी, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व मिट्टी पटाई का कार्य कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण कर विकास कार्य कराने की सहमति जताई है। जल्द ही अस्पताल का कायाकल्प शुरू होगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीसी रोड व जलनिकासी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। सड़क से अस्पताल परिसर नीचा होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक भरा रहता है। सड़क न होने से स्वास्थ्यकर्मी व मरीजों को आवागमन में परेशानी होती है। चारदीवारी न होने के कारण छुट्टा जानवरों का जमावड़ा रहता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि अस्पताल में 300 मीटर सीसी रोड की मरम्मत, 300 मीटर नई सीसी सड़क, चारदीवारी, मिट्टी पटाई, 500 वर्ग मीटर में इंटरलॉकिंग का कार्य, मुख्य गेट से प्रसव कक्ष तक नई सड़क व अस्पताल का बोर्ड बनवाने का प्रस्ताव कुछ माह पूर्व खंड विकास अधिकारी को दिया गया था।
विज्ञापन

बीडीओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए क्षेत्र पंचायत निधि से कार्य कराने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed