{"_id":"620013385c637d15d625fc21","slug":"chaupaal-elecation-balrampur-news-lko6166972119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार पर लगाए लगाम, किसानों के हित में करे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार पर लगाए लगाम, किसानों के हित में करे काम
विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के श्रीदत्तगंज बाजार में चुनावी चर्चा करते लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदत्तगंज(बलरामपुर)। विधानसभा चुनाव अपनी सरगर्मी चारो तरफ बिखेर रहा है। प्रत्याशियों के चयन तथा सरकार के गठन को लेकर लोग अपनी-अपनी राय देने में जुटे हैं। रविवार को श्रीदत्तगंज बाजार में अमर उजाला चुनावी चौपाल में लोगों ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर बेबाकी से अपनी राय रखी। समाज को खोखला करने में भ्रष्टाचार का अहम रोल होता है। भ्रष्टाचार खत्म करके ही समाज को नई दिशा प्रदान की जा सकती है।
चुनावी चौपाल की शुरुआत करते हुए रियाज अली ने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ सभी विभागों में व्याप्त है। भ्रष्टाचार के कारण पात्रों को सही ढंग से योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। विधायक ऐसा चुने जो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाए। सद्दाम खान ने कहा कि हमे ऐसी सरकार का गठन करना चाहिए जो महंगाई पर नियंत्रण रखे। युवाओं को रोजगार मुहैया कराए तथा महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील हो। सिराजुद्दीन ने कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त कर समाज में शांति स्थापित किया जा सकता है। प्रत्याशी ऐसा होना चाहिए जो कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखे।
अपराध पर नियंत्रण रखकर समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करे। राधेश्याम ने कहा कि आज किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है। फसलों की रखवाली करने के लिए किसानों को रात खेत में गुजरना पड़ रहा है। प्रत्याशी ऐसा हो जो छुट्टा जानवरों से किसानों को मुक्ति दिला सके। मुरली ने कहा कि किसान लागत के अनुसार उपज का लाभ नहीं पाता है। खेती की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो किसानों के हित में काम करे और उसे उपज का सही मूल्य दिलाए।