फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Charred body of a youth found in a field, death suspected due to electric shock

Balrampur News: खेत में मिला युवक का झुलसा शव, करंट से मौत की आशंका

Tue, 24 Mar 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Charred body of a youth found in a field, death suspected due to electric shock
ललिया। क्षेत्र के बजरडीह गांव के पूरब स्थित गेहूं के खेत में सोमवार देर रात को एक युवक का झुलसा हुआ शव मिला। मृतक की पहचान रामबनारस (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रामबनारस सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर से घास काटने के लिए निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन और ग्रामीण आसपास के खेतों व संभावित स्थानों पर तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे उनका शव गांव के पूरब गेहूं के खेत में पड़ा मिला। शव झुलसा हुआ था और आसपास खेत की फसल भी प्रभावित दिखाई दी, जिससे करंट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रात अधिक होने के कारण परिजन शव को घर ले आए और मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी कृष्णावती ने सूचना दी है कि उनके पति की मौत संभवतः करंट की चपेट में आने से हुई है। हालांकि अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed