फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chants of devotion echoed in the court of Goddess Pateshwari on Maha Ashtami

Balrampur News: महाअष्टमी पर मां पाटेश्वरी के दरबार में गूंजे जयकारे

Tue, 21 Jul 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chants of devotion echoed in the court of Goddess Pateshwari on Maha Ashtami
फोटो-22-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
तुलसीपुर। गुप्त नवरात्र की महाअष्टमी पर बुधवार को सिद्धपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर श्रद्धा, आस्था और भक्ति से सराबोर रहा। तड़के मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ''जय माता दी'' और ''मां पाटेश्वरी की जय'' के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। बलरामपुर समेत आसपास के जिलों और नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


श्रद्धालु हाथों में चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दर्शन के बाद भक्तों के चेहरों पर आस्था और संतोष साफ झलक रहा था। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


दर्शन के लिए आई श्रद्धालु बबली ने बताया कि गुप्त नवरात्र की महाअष्टमी पर मां पाटेश्वरी के दर्शन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में पहुंचते ही मन को अद्भुत शांति मिलती है और सभी कष्ट दूर होने का विश्वास जागृत होता है। उन्होंने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अधिक भीड़ के बावजूद दर्शन सुचारु रूप से हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पंक्तिबद्ध दर्शन, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर प्रबंधन का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मां के दर्शन कर सके।


दिनभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, घंटों और शंखनाद की गूंज के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में प्रदेश और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की भी प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed