फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Challenge of following the Corona Protocol at the festival

त्यौहार में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने की चुनौती

Mon, 12 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Challenge of following the Corona Protocol at the festival
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र व रमजान में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की प्रशासन के समक्ष कड़ी चुनौती है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है। कक्षा 12 तक सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने और कलावा बांधने पर लगी रोक और धार्मिक स्थलों पर एक साथ अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश देने के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र व रमजान के शुरू होते ही गैर राज्यों से प्रवासियों का आना तेज हो गया है। भारी संख्या में प्रवासियों के आने से कोरोना के केस भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से कोरोना पॉजिटव के केस लगातार बढ़ते हुए रिकार्ड किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते केस को लेकर डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने भगवतीगंज के हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करके सीएमओ को 50 मीटर के दायरे में आने वाले सभी घरों में कांटेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग बढ़ाने में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन पेशेंट का मेडिकल टीम तीन बार विजिट करके पीड़ित के सेहत की जानकारी जुटाएंगे। 13 अप्रैल से शुरु हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर डीएम ने जिले के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में एक माह तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का डीएम ने जायजा लिया और मंदिर के मुख्य गेट पर मेडिकल टीम लगाकर श्रद्घालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने बताया कि तेजी से कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शासन स्तर से जो एडवाइजरी जारी की गई है उसका अनुपालन कराया जाएगा। हॉट स्पॉट व मंदिर भ्रमण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह व ईओ राकेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed