फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Challan issued for 3647 vehicles, fine of Rs 50.43 lakh collected

Balrampur News: 3647 वाहनों का हुआ चालान, 50.43 लाख वसूला जुर्माना

Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Challan issued for 3647 vehicles, fine of Rs 50.43 lakh collected
बलरामपुर। सड़क हादसों को कम करने के लिए एक माह तक अभियान चलाया गया। परिवहन व यातायात विभाग ने सड़क से लेकर विद्यालयों तक जागरूकता कार्यक्रम किए। इस दाैरान 3647 वाहनों का चालान किया गया। वाहन चालकों से 50 लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें 1355 ऐसे दाे पहिया वाहन चालक रहे हैं, जो बिना हेलमेट लगाकर चल रहे थे, इनसे विभाग ने 13 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

जिले में एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 255 वाहनों का चालान करके चालकों पर एक लाख 41 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। गलत दिशा में वाहन चलाने पर 110 चालकों पर 56 हजार रुपये, 242 बाइक पर ट्रिपलिंग के मामले में दो लाख 43 हजार रुपये एवं नो पार्किंग में खड़ी पाए जाने पर 574 वाहन चालकों पर तीन लाख 27 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। गलत नंबर प्लेट लगाने वाले 612 वाहनों से छह लाख पांच हजार रुपये, छह नाबालिग से 40 हजार रुपये व तेज रफ्तार में 133 वाहनों पर दो लाख 66 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार में 16 वाहनों पर 30 हजार रुपये, प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने वाले 24 वाहनों पर एक लाख 45 हजार रुपये, बीमा न होने वाले 72 वाहनों पर एक लाख 48 हजार रुपये, बिना सीटबेल्ट के 193 वाहनों पर एक लाख 89 हजार रुपये, तेज हार्न बजाने वाले सात वाहनों पर 70 हजार रुपये, फिटनेस न होने पर 32 वाहनों से 74 हजार 500 रुपये, मोडीफाॅइड साइलेंसर वाले दो वाहनों पर 20 हजार रुपये तथा अन्य कमियां मिलने पर 14 वाहनों पर 24 हजार 300 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------
लोगों को किया गया जागरूक
-एआरटीओ बृजेश यादव व यातायात प्रभारी उमेश सिंह की संयुक्त टीम ने शहर के साथ ग्रामीण बाजारों तथा विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम कराया। एक माह तक चले कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed