फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chaitra Navratri will be celebrated in the Devi temples from today

आज से देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र की रहेगी धूम

Mon, 12 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri will be celebrated in the Devi temples from today
बलरामपुर। आज से जिले के सभी देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र की धूम रहेगी। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। कोरोन प्रोटोकॉल का पालन कराकर श्रद्धालुओं को देवी मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए सभी मंदिरों में गोले तैयार कराए गए है। घरों में भी देवी के सभी स्वरूप की विधि विधान के साथ श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

कोविड 19 महामारी को देखते हुए सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने और कलावा बांधने पर रोक लगा दी गई है। धार्मिक स्थलों पर एक साथ अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते दौर में चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से शुरु होगा। कोरोना काल में चैत्र नवरात्र के दौरान जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए प्रोटोकाल का पालन कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि यह मंदिर 51 शक्तिपीठ में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है। पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर को दो जोन में बांटा गया है जिसके अलग अलग सेक्टर प्रभारी बनाए गए है। देश के साथ-साथ विदेशों जैसे नेपाल के भी श्रद्धालु मां पाटेश्वरी की पूजा अचना करने नवरात्र के समय आते है।
चैत्र नवरात्र में एक माह तक मेला लगता है। पहले स्तर की सुरक्षा व्यवस्था में श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए की जाएगी। दूसरे स्तर की सुरक्षा सामान्य दिनों में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर की जाएगी। तीसरे स्तर में यहां आने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों को लेकर और चौथे स्तर की सुरक्षा आपातकाल को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
पांचवे स्तर की सुरक्षा आतंकवादी घटनाओं को लेकर तैयार की गई है। मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए है। स्थायी ड्रोन कैमरा भी निगरानी के लिए रखा जाएगा। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम व स्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है।

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं के आने को लेकर सुरक्षा संबंधी व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। डीएम श्रुति के निर्देश पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सहित जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed