फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chain snatcher was caught by the consternation of the soldier

सिपाही की दिलेरी से धरा गया चेन स्नेचर

Thu, 21 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chain snatcher was caught by the consternation of the soldier
महराजगंज / तुलसीपुर (बलरामपुर)। डेमो पैसेंजर से गोरखपुर जाते समय चेन स्नेचिंग करने आए लुटेरे से आरपीएफ जवान भिड़ गया। दोनों में जमकर संघर्ष हुआ। खुद को फंसता देख चेन स्नेचर ने जवान पर चाकू से हमला कर दिया। मगर दिलेरी दिखाते हुए जवान ने चेन लुटेरे को दबोचे रखा। सूचना पर तुलसीपुर स्टेशन के जीआरपी ने चेन स्नेचर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर कौवापुर ने गुरुवार को बताया कि बलरामपुर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सिपाही रामेंद्र सिंह ड्यूटी से छुट्टी लेकर रात के समय डेमो पैसेंजर से घर जा रहे थे। रामेंद्र मोबाइल देख रहे थे तभी ट्रेन में एक उचक्के ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। रामेंद्र सिविल ड्रेस में थे इसलिए उचक्का उन्हें समझ नहीं सका और उनकी चेन भी छीनने लगा। छीना छपटी में उचक्के ने चाकू से रामेंद्र पर हमला कर दिया। उचक्के के हमले में रामेंद्र घायल हो गए। घायल होने के बाद भी रामेंद्र ने उचक्के को पकड़े रखा और सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर तत्काल फोर्स के साथ पहुंचकर स्टेशन मास्टर ने रामेंद्र को इलाज के लिए एंबुुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और उचक्के को गिरफ्तार कर लिया। तुलसीपुर स्टेशन के जीआरपी के एसआई प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ट्रेनों में लगातार छानबीन कर उचक्कों के खिलाफ धर पकड़ की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed