फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Central team arrived to test the reality of cleanliness

Balrampur News: साफ- सफाई की हकीकत परखने पहुंची केंद्रीय टीम

Wed, 11 Oct 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Central team arrived to test the reality of cleanliness
बलरामपुर l नगर पालिका को कचरा मुक्त शहर की जमीनी हकीकत जाने के लिए भारत सरकार की क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया की टीम बुधवार को शहर पहुंची। इसके बाद उसने सर्वे का कार्य शुरू किया। टीम ने अलग अलग मोहल्लों में जाकर जीएफसी (गार्बेज फ्री सिटी) यानी कचरा मुक्त शहर व साफ सफाई से जुड़े पहलूओं के साथ ही प्रतिदिन हो रहे साफ सफाई के कार्य व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की हकीकत को परख रही है।
विज्ञापन

निरीक्षण को पहुंची भारत सरकार की क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम में एक सुपरवाइजर व चार सदस्य की टीम है। यह टीम हर नगर के सभी पच्चीस वार्डो में जाकर करीब 75 लोगों से फीडबैक लेगी। नगर पालिका से कराए जा रहे साफ सफाई से संबंधित कई कामों की जमीनी हकीकत जानने के साथ-साथ पालिका के कार्य से संतुष्ट हैं या नहीं इसका फीडबैक ले रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदर्श वर्मा ने बताया कि भारत सरकार की क्वालिटी कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम नगर में पहुंचने की जानकारी मिली है। यह टीम गोपनीय तरीके से नगर के वार्डों में जाकर सर्वे करती है। टीम को अगर जरूरत पड़ती है तो वह स्वयं पालिका से संपर्क कर अपने मतलब की जानकारी प्राप्त कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed