फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Celebrated the birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

Sun, 25 Sep 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay
बलरामपुर। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रविवार को भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर मनाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने ग्राम बहादुरापुर में बूथ संख्या 71 व 72, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने ग्राम लालपुर फगुइया में बूथ संख्या 207, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्राम इमिलिया बनघुसरा में बूथ संख्या 139, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने ग्राम करमैती में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने ग्राम पूरेबक्श में बूथ संख्या 431 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सही मायने में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित पत्रक बांटते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टीवी व रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। भाजपा कार्यालय अटल भवन में वरुण सिंह मोनू, रवि मिश्र, डीपी सिंह, डॉ. अजय सिंह पिंकू, परमजीत सिंह आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। गैसड़ी में बूथ संख्या 81 पर ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह शक्ति की अगुवाई में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई।

भाजपा जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. प्रांजल त्रिपाठी ने भगवतीगंज में बूथ संख्या 104 पर जयंती मनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर किशोरी लाल, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. केके माथुर, प्रहलाद कुमार, राधेश्याम चौहान आदि मौजूद रहे। ललिया क्षेत्र के लक्ष्मणपुर खैरहनिया में बूथ संख्या 134, 135 व 136 पर शिवप्रसाद द्विवेदी के नेतृृत्व में जयंती मनाई गई। जिसमें संजय शुक्ल, रिंकू द्विवेदी, राम मुनिजर शुक्ल, देव नरायन, बंसीधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed