{"_id":"5d7144bd8ebc3e93ae3f22cd","slug":"celebrated-teachers-day-balrampur-news-lko4800526199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस मनाया
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षक दिवस पर गुरुवार को गुरु-शिष्य परंपरा की धूम रही। दफ्तरों, स्कूलों व अन्य संगठनों की तरफ से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रमों में युवाओं के भविष्य निर्माण में गुरुजनों के योगदान पर प्रकाश डाला गया।
बेसिक शिक्षा दफ्तर में सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णनन की जयंती पर गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति के जीवनवृत्त पर बीएसए हरिहर प्रसाद, वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल, डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, महमूदुल हक, आशुतोष मिश्र, संजय श्रीवास्तव आदि ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम शुभारंभ से पहले पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
एमएलके पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने कहा कि देश के दूसरे राष्ट्रपति व शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान समय में गुरु-शिष्य परंपरा के बीच प्रगाढ़ता में कमी आई है। इसके लिए गुरुओं को चिंतन करने की आवश्यकता है। गुरु मार्गदर्शक होता है।
विज्ञापन
गुरु कभी तानाशाह नहीं हो सकता है। कार्यक्रम में सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जीसस एंड मेरी स्कूल में प्रबंधक क्लाइव बटर फील्ड, प्रधानाचार्य के बटर फील्ड व क्रेग बटर फील्ड आदि ने बच्चों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। युवा समाजसेवी रवींद्र कुमार गुप्ता कमलापुरी ने प्रधानाचार्य विपिन कुुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय, प्रबंधक विश्व गौरव पांडेय, शिक्षक संघ शर्मा गुट के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल, राजेश श्रीवास्तव, गौरीशंकर पाल, सतीश चंद्र शुक्ल, देवेंद्र नाथ शुक्ल, शिखा श्रीवास्तव आदि ने पुष्प अर्पित कर पूर्व राष्ट्रपति के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से प्राथमिक विद्यालय अचलापुर में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभाग संयोजक अभिषेक सिंह, पुष्पा, सुरेंद्र चौधरी, जयशंकर मिश्र, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह से उतरौला, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज, महराजगंज तराई, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, ललिया, पेहर बाजार आदि स्थानों पर भी शिक्षक दिवस की धूम रही।