फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   celebrate the new year

Balrampur News: जश्न संग नए साल का स्वागत

Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
celebrate the new year
बलरामपुर। जिले में रविवार को चारों ओर नववर्ष का उल्लास दिखा। 2022 को अलविदा कहने व नववर्ष के स्वागत के लिए शनिवार रात लोगों ने जश्न मनाया। होटलों में देर रात तक युवाओं ने डांस कर नए साल का स्वागत किया। रविवार सुबह लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और नए साल में खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। बच्चों ने ऐतिहासिक महत्व व प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर आनंद उठाया। दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड व उपहार भेंटकर नए साल की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चला।
विज्ञापन

नए साल को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नए साल का जश्न मनाने के लिए शनिवार शाम से ही होटलों में भीड़ जुटने लगी। युवक-युवतियों ने देर शाम तक डांस कर जश्न मनाया। रात 12 बजते ही केक काटकर नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

होटलों व सार्वजनिक स्थलों के अलावा लोगों ने घरों में भी देर रात तक नए साल का जश्न मनाया। सुबह होते ही लोगों ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर, बिजलेश्वरी देवी मंदिर, झारखंडी मंदिर, उतरौला के ज्वाला देवी मंदिर, सोहेलवा के रहिया देवी मंदिर व झारखंडेश्वर महादेव मंदिर जाकर पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने-अपने आराध्य से लोगों ने नए साल में खुशहाली और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। परिवारीजनों के साथ युवाओं व बच्चों ने बौद्ध धर्मस्थल श्रावस्ती तथा चित्तौड़गढ़ जलाशय, कोयलाबासा व सोहेलवा वन क्षेत्र आदि स्थानों का भ्रमण कर खूब आनंद उठाया। लोगों ने दोस्तों व रिश्तेदारों को उपहार व फूल आदि भेंटकर नववर्ष की बधाई दी। ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

नववर्ष की बधाई के लिए सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल किया गया। लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्वीटर आदि पर संदेश भेजकर परिजनों, रिश्तेदारों तथा दोस्तों को नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed