{"_id":"5f2056208ebc3e63b05e7e83","slug":"celebrate-bakrid-festival-at-home-with-social-distancing-balrampur-news-lko5328643138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेसिंग के साथ घर में मनाए बकरीद की त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेसिंग के साथ घर में मनाए बकरीद की त्योहार
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली में मंगलवार को हिन्दू-मुस्लिम धर्मगुरुओं व संभ्रांत जनों की बैठक बुलाई गई है। पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से शांतिपूर्वक ढंग से बकरीद की त्योहार मनाए जाने की अपील की। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घर में ही बकरीद की नमाज अदा करें। अराजकत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली रमाशंकर यादव ने पीस कमेटी में मौजूद हिन्दू-मुस्लिम धर्मगुरुओं से सुझाव लेते हुए कहा कि त्योहार में भाईचारे का संदेश देते हैं। शांतिपूर्वक व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती है। कुछ अराजक तत्वों के कारण ही अशांति पैदा होती है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ इस बार पुलिस की पैनी नजर है। बकरीद एवं श्रीकृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ एकत्र न होने दें।
मुस्लिम समुदाय बकरीद की नमाज घर में ही सोशल डिस्टेसिंग के साथ अदा करें तो हिन्दू श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। इस दौरान नहर बालागंज व चौकी श्रीनगर में भी लोगों से आगामी पड़ने वाले त्योहार के मद्देनजर सुझाव लिए गए। चौकी इंचार्ज उमेश चन्द्र ने भी लोगों से शांतिपूर्वक व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के तमाम संभ्रांतजन मौजूद रहे।