{"_id":"6037d8c08ebc3e76995e3e24","slug":"cctv-cameras-will-be-monitored-in-the-fair-balrampur-news-lko566749720","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों से मेले में होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों से मेले में होगी निगरानी
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। इसके लिए मंदिर सभागार में गुरुवार को बैठक कर महंत मिथिलेश नाथ योगी से 13 अप्रैल से डेढ़ माह तक चलने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम श्रुति ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
बैठक में डीएम ने कहा कि महंत की तरफ से 45 दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेले को लेकर 15 बिंदुओं पर सुझाव दिए गए है। एक मार्च से पैसेंजर ट्रेन चलने की संभावना है। डीएम ने एसआई सुरेश कुमार वर्मा को मेला प्रभारी के रूप में तैनात किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह की तरफ से मेले में शिविर लगाए जाएंगे जिसमें सभी प्रशासनिक अधिकारी समय से उपस्थित होंगे। चौकी पर शिविर लगाया जाएगा। हरैया तिराहे पर अस्थाई रैन बसेरा बनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम होगा। मेले में 24 घंटे बिजली सप्लाई कराई जाएगी।
परिसर में पुलिस व महिला पीएसी, होमगार्ड व रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की जाएगी। मंदिर से जुड़े सभी प्रमुख रास्तों को पीडब्ल्यूडी विभाग को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। मेला परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर कराने, रोड लाइट, साफ सफाई व स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराने के लिए जिम्मेदारी ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर को सौंपी गई। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को राशन व केरोसिन का सस्ते रेट पर इंतजाम जिला पूर्ति विभाग की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहनों का इंतजाम पर्याप्त मात्रा में कराया जाएगा तथा अग्निशमन दस्ता तैनात किया जाएगा। चूना व कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र लगाकर लोगों की सेहत की जांच कराई जाएगी। कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा। सूर्यकुंड में जल पुलिस तैनात की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा व डाग स्क्वायड की भी तैनाती रहेगी। वाहनों की पार्किंग का इंतजाम रहेगा। परिसर में खोया-पाया विभाग भी खोला जाएगा।
सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक अप्रैल को फिर से बैठक की जाएगी। बैठक में एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि फिरोज पप्पू, सीओ उदयराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, चौकी प्रभारी देवीपाटन कमलेश कुमार सिंह, एसआई राज किशोर वर्मा, ईओ अनिरुद्ध कुमार पटेल व विजय सिंह आदि मौजूद रहे।