{"_id":"62b0b23c57828167553af65e","slug":"caution-is-being-taken-regarding-agneepath-scheme-balrampur-news-lko636081349","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना को लेकर बरती जा रही सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना को लेकर बरती जा रही सावधानी
विज्ञापन
बलरामपुर। देश व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सावधानी बरती जा रही है। छात्र व स्वयंसेवी संगठनों से इस योजना के समर्थन में प्रशासन की तरफ से पत्र लिखवाया जा रहा है। रेलवे व बस स्टेशनों के साथ चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर भारी तादाद में फोर्स तैनात कर प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक जिले में इसके विरोध में कोई आंदोलन नहीं किया जा रहा है।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सोमवार को बताया कि जिले में अग्निपथ योजना के खिलाफ किसी भी संगठन की तरफ से अभी तक कोई आंदोलन नहीं किया गया है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शुक्ल व महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी की तरफ से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखकर युवाओं से अपील की गई है। सरकार व पुलिस के संयम व धैर्य की सराहना की है। हिंसा की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों को सेना में भर्ती न करने की मांग भी की गई है।
सरकार व पुलिस की नौकरी में अग्निवीरों के लिए प्रावधान किए जाने की मांग की है। सरकार की अग्निपथ योजना का समर्थन करते हुए डीएम व एसपी को सहयोग करने के लिए कहा गया है। इसी तरह अन्य संगठनों की तरफ से भी योजना में सहयोग करने की अपील की गई है। इन सब के बाद भी प्रशासन की तरफ से पूरी सावधानी बरती जा रही है। डीएम व एसपी के निर्देश पर जिले के सभी रेलवे व बस स्टेशनों, सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर सिविल पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।