{"_id":"648f463c3e0fba64880974b6","slug":"case-will-be-registered-against-those-who-make-illegal-recovery-in-the-name-of-taxi-stand-balrampur-news-c-99-slko1018-382-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टैक्सी स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ दर्ज होगा केस
Sun, 18 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा संचालित किए जा रहे सभी टैक्सी स्टैंड का ठेका कई महीने पहले रद्द हो चुका है। इसके बाद भी कुछ लोग टैक्सी स्टैंड के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात भी कही है।
नगर पालिका परिषद द्वारा यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए टैक्सी स्टैंड का संचालन किया जा रहा था। इसके तहत गोंडा-उतरौला, बहराइच व तुलसीपुर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग टैक्सी स्टैंड बनाए गए थे। नगर पालिका परिषद द्वारा कई महीने पहले टैक्सी स्टैंड की निविदा समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद भी कुछ लोग टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत चेयरमैन से की गई है।
इन स्थलों पर वसूली की शिकायत
नगर पालिका अध्यक्ष को गोंडा मार्ग पर सुलभ शौचालय के निकट, बहराइच मार्ग पर झारखंडी मंदिर के आगे, बिजली विभाग कार्यालय के सामने और सदर तहसील के आगे वाहन चालकों से स्टैंड के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायत मिली है। चालकों का कहना है कि कई महीनों से दबंग स्टैंड के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में दी सूचना
नगर पालिका अध्यक्ष ने टैक्सी स्टैंड के नाम पर हो रही वसूली को बंद कराने के संबंध में नगर कोतवाल को सूचना दी है। अध्यक्ष ने नगर कोतवाल को अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा है।
चालक दें प्रार्थना पत्र, दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कोई टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं किया जा रहा है। चालकों से भी अपील है कि यदि कोई टैक्सी स्टैंड के नाम पर उनसे पैसा मांगता है तो प्रार्थना पत्र दें। प्रार्थना पत्र मिलने पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।