फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case will be registered against absent 50 polling personnel

नदारद 50 मतदान कार्मिकों पर दर्ज होगा केस

Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered against absent 50 polling personnel
बलरामपुर। प्रशिक्षण से अनुपस्थित 50 मतदान कार्मिकों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया जाएगा। संबंधित विभागाध्यक्षों को लापरवाह कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। एमपीपी इंटर कॉलेज के 16 कमरों में चौथे दिन गुरुवार को कार्मिकों को मतदान कराने का प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया। पोलिंग पार्टियों के सभी पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय कार्मिकों को विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। चौथे दिन प्रथम पाली में पार्टी संख्या 980 से 1158 और दूसरी पाली में पार्टी संख्या 1159 से 1337 तक के सभी पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित कर दिया गया। दोनों पालियों में 1392 तक की पोलिंग पार्टियों के मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 32 और दूसरी पाली में 18 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों के अनुपस्थित सभी 50 मतदान कार्मिकों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भेज दी गई है। सभी विभागाध्यक्षों को वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कमरों में नोडल अधिकारियों की निगरानी में मास्टर ट्रेनरों ने दोनों पालियों में कार्मिकों को मतदान कराने के बारे में प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण स्थल पर ही सभी पीठासीन व मतदान कार्मिकों को विधानसभा चुनाव कराने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन आयोग की बुकलेट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed