{"_id":"663fca8e8b96a331030d1787","slug":"case-registered-against-the-person-running-a-fake-hospital-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109597-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्जी अस्पताल चलाने वाले पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्जी अस्पताल चलाने वाले पर केस दर्ज
Sun, 12 May 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 12 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के निर्देश पर उतरौला तहसील क्षेत्र के भड़वाजोत चमरूपुर में अवैध रूप से संचालित अस्पताल सीज कर दिया गया। इसके साथ ही अस्पताल संचालक के खिलाफ श्रीदत्तगंज थाने में केस भी दर्ज कराया गया है।
सेंट्रल प्रेस काउंसिल के प्रदेश प्रभारी आरपी सिंह ने अप्रैल में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर भड़वाजोत चमरूपुर बाजार में मां हेल्थ केयर के नाम से अनधिकृत रूप से अस्पताल संचालित किया जा रहा है।
अस्पताल के संचालक बिना किसी वैध डिग्री के हाइड्रोसील व बवासीर आदि का ऑपरेशन भी करते हैं। इस तरह मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सेंट्रल प्रेस काउंसिल के प्रदेश प्रभारी की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने जिला प्रशासन को जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी व सीएचसी श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. मनीष श्रीवास्तव से मां हेल्थ केयर की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अस्पताल को सीज करा दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक श्रीदत्तगंज अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव की तहरीर पर अस्पताल संचालक राहुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।