{"_id":"63a735ad8776203671228fca","slug":"case-on-the-general-secretary-of-the-advocates-association-balrampur-news-lko6634790132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अधिवक्ता संघ के महामंत्री पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अधिवक्ता संघ के महामंत्री पर केस
विज्ञापन
बलरामपुर। लेखपाल संघ के अध्यक्ष से विवाद के मामले में शुक्रवार देर रात अधिवक्ता संघ के महामंत्री समेत अन्य के खिलाफ उतरौला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे वकीलों में आक्रोश है।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री गयासुद्दीन का शुक्रवार को लेखपाल संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह से विवाद हुआ था। मामले में शुक्रवार को गयासुद्दीन की तहरीर पर बृजेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रात में इसकी जानकारी होते ही लेखपालों ने एसडीएम का घेराव किया।
इसके बाद एसडीएम के आदेश पर बृजेश ने उतरौला कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर महामंत्री गयासुद्दीन व अन्य अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
महामंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील के संघ भवन में आपात बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं पर दर्ज केस समाप्त करने, एसडीएम व तहसीलदार का स्थानांतरण तथा लेखपाल बृजेश सिंह व बेचन राम शास्त्री के निलंबन की मांग की गई।
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर 31 दिसंबर से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी गई है। बैठक में वीरेंद्र सिन्हा, इजहारुल हसन, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, चौधरी राम प्रताप, मारकंडेय मिश्र, महेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)