फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case on four for fraudulent possession of house

धोखाधड़ी से घर कब्जा करने आरोप में चार पर केस

Sun, 23 Aug 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Case on four for fraudulent possession of house
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितलूपुर गांव में निराश्रित महिला का धोखाधड़ी कर घर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी देवरंजन वर्मा के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना सादुल्लाहनगर के छितलूपुर निवासिनी कृष्णावती ने बीते दिन बताया कि उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की पैतृक जमीन व मकान पर कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घर का ताला तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया और दूसरे को किराए पर दे दिया। गाटे की जमीन का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आबादी भी घोषित करा दिया।
विज्ञापन

पति के साथ वह घर में रहती थी लेकिन मृत्यु के बाद रोजगार के सिलसिले में दिल्ली चली गई थी। जब दिल्ली से घर वापस आई तो उसके घर पर अभिलेख में हेराफेरी कर अवैध कब्जा कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाहनगर रामदवन मौर्य ने बताया कि एसपी के आदेश पर छितलूपुर निवासी राज कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार व बड़कऊ के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना से जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed