फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case on fake madrasa teacher

Balrampur News: मदरसे के फर्जी शिक्षक पर केस

Tue, 14 Mar 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case on fake madrasa teacher
बलरामपुर। परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में फर्जी नियुक्ति के बाद अब मदरसों में भी शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाने में मदरसे में तैनात शिक्षक के खिलाफ फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तुलसीपुर के तुरंतपुर निवासी उस्मान अहमद अंसारी ने न्यायालय में अर्जी दी थी। आरोप लगाया था कि मदरसा दारूल उलूम अतीकिया जरवा रोड में सहायक अध्यापक पद पर तैनात सिराज अहमद नियमों के विपरीत जामिया अनावरुल उलूम नई बाजार तुलसीपुर में अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। ये भी आरोप लगाया कि सिराज अहमद ने नियुक्ति के समय जो अभिलेख लगाए हैं, वह भी फर्जी है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed