{"_id":"607c38e28ebc3e245b1b44ca","slug":"case-on-100-including-two-claimants-of-zip-member-balrampur-news-lko574706881","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के दो दावेदारों समेत 100 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के दो दावेदारों समेत 100 पर केस
विज्ञापन
बलरामपुर। 35 घंटे के लॉकडाउन के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य के दो दावेेदारों समेत करीब 100 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
भीड़ जुटाकर चुनाव प्रचार करके लॅकडाउन तोड़ने के आरोप एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले 1003 लोगों से 2,10,250 रुपये जुर्माना वसूला है।
एएसपी अरविंद मिश्र ने रविवार को बताया कि उतरौला कोतवाली की पुलिस ने रुखी मझारी गांव में जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार व पूर्व ब्लॉक प्रमुख ताहिर को 50 समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करते हुए गिरफ्तार किया है। ताहिर समेत सभी लोगों के खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम के तहत उतरौला कोतवाली की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
ताहिर को जेल भेज दिया गया है। सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार ऐदहा मनुवागढ़ निवासी मान सिंह चौहान को 40 से 50 समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करते हुए गिरफ्तार किया है।
मान सिंह सहित मौजूद सभी लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएपी ने बताया कि जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने 1003 लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में 2,10,250 रुपये जुर्माना भी वसूला है।