फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case of cheating on three including kiln owner

भट्ठा मालिक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस

Sun, 27 Sep 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Case of cheating on three including kiln owner
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। भट्ठे पर मजदूरी करने वाले मजदूर ने भट्ठा मालिक व उसके भाई समेत तीन लोगों पर कूटरचना कर जमीन बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई डीआईजी गोंडा के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

ग्राम नेवादा गोंडा निवासी बाबूलाल ने डीआईजी गोंडा डॉ. राकेश सिंह को पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह अधीनपुर रमाकांत दूबे के भट्ठे पर मजदूरी करता था। बाबूलाल का कहना है कि भट्ठा मालिक रमाकांत ने उसका आधार अपने पास रखा था। पीड़ित का आरोप है कि आधार कार्ड में फोटो मेरी थी लेकिन रमाकांत ने नाम व पता मृतक बाबूराम का दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

20 सितंबर 2017 को उन्होंने मेरी जमीन धोखे से अपने भाई प्रीतम द्विवेदी व इंद्र देव द्विवेदी के नाम बैनामा करा ली। विरोध करने पर यह लोग मुझे धमकी देते थे और भट्ठे पर बंधक बना रखा था। किसी तरह बाबूलाल गोंडा डीआईजी के पास पहुंचा और आप बीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार पारस प्रसाद ने बताया कि डीआईजी के आदेश पर बाबूलाल की तहरीर पर रमाकांत दूबे, प्रीतम द्विवेदी व इंद्रदेव द्विवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। इस संबंध में रमाकांत दूबे का कहना है कि मेरे विरोधियों ने बाबूलाल को दबाव में लेकर मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवाया है। इसी प्रकरण में पूर्व में मुकदमा व जांच हो चुकी है उसमें मैं निर्दोष साबित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed