फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case filed against seller for black marketing of urea

Balrampur News: यूरिया की कालाबाजारी में विक्रेता पर केस दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seller for black marketing of urea
बलरामपुर के साधन सहकारी समिति मथुरा बाजार में लगी किसानों की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में धान की फसल के लिए इस समय यूरिया की भारी मांग है। साधन सहकारी समितियों पर सीमित स्टॉक के कारण किसानों को मायूस लौटना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी और ओवररेटिंग का खेल भी सामने आ रहा है। टास्क फोर्स ने फुलवरिया बाईपास स्थित संजय कृषि खाद बीज भंडार के संचालक संजय कुमार गुप्ता पर कालाबाजारी करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने 15 बोरी यूरिया से भरा ई रिक्शा पकड़ा, जिसे गैसड़ी भेजा जा रहा था। उप कृषि निदेशक श्याम नरायन राम के मुताबिक, विक्रेता ने पांच किसानों के नाम पर खाद वितरण की बात कही, लेकिन बिक्री पंजिका में किसी का विवरण दर्ज नहीं था। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र खरवार ने भी 28 अगस्त को निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पकड़ी थी। उस समय पीओएस मशीन पर 27 बोरी यूरिया की बिक्री दर्शायी गई थी, जबकि दुकान पर मात्र सात बोरी मौजूद मिली।
विज्ञापन

किसानों के नाम, आधार, मोबाइल नंबर, खतौनी, हस्ताक्षर सहित जरूरी विवरण पंजिका में दर्ज नहीं थे। बिक्री के बाद कैश मेमो भी किसानों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि किसानों को सुलभ और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति मथुरा बाजार में स्टॉक खत्म
ललिया। साधन सहकारी समिति मथुरा बाजार में 150 बोरी यूरिया का स्टॉक शनिवार को वितरित कर दिया गया, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सचिव राम कबीर यादव ने बताया कि स्टॉक सीमित होने के कारण सभी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो सकी। कल तक और यूरिया खाद आने की संभावना है, जिसके बाद बाकी किसानों को खाद वितरित की जाएगी। किसान मनीष मिश्रा ने बताया कि सुबह देर से पहुंचने के कारण खाद नहीं मिल पाई। सात बीघे धान की फसल खाद के अभाव में खराब होने के कगार पर है। वहीं किसान सीतापति ने बताया कि पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर हैं। खाद लेने आई थी, लेकिन स्टॉक खत्म हो जाने से मायूस लौटना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed