फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case against six including former MLA Arif and son

Balrampur News: पूर्व विधायक आरिफ व बेटे सहित छह के खिलाफ मुकदमा

Thu, 11 Jan 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case against six including former MLA Arif and son
पक्ष में बयान देने के लिए लेखपाल पर दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। अपने पक्ष में बयान देने के लिए लेखपाल पर दबाव बनाना पूर्व विधायक को महंगा पड़ गया। लेखपाल की तहरीर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, उनके भाई व पुत्र सहित छह लोगों के खिलाफ देर रात सादुल्लाहनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना सीओ उतरौला को सौंपी गई है।

आरिफ अनवर हाशमी उतरौला से दो बार सपा के विधायक रह चुके हैं। पूर्व विधायक, उनके भाइयों तथा सहयोगियों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी भूमि हड़पने व अन्य मामलों में कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। उतरौला तहसील के भेलया मदनपुर में तैनात लेखपाल सुनील कुमार इनमें से कई मुकदमों में गवाह है। इसी बात को लेकर पूर्व विधायक लेखपाल से नाराज चल रहे थे। लेखपाल सुनील कुमार ने सादुल्लाहनगर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि पांच जनवरी 2024 को पूर्व विधायक के साथ उनके भाई जिला पंचायत सदस्य मारूफ अनवर हाशमी, बेटा कासिम अनवर हाशमी, नासिर हाशमी, अहमद हुसैन उर्फ गब्बर प्रधान तथा ड्राइवर अद्दन ने नेवादा रोड पर उसे जबरन रोक कर मुकदमों में गवाही न देने का दबाव बनाते जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि मामला एससी एसटी एक्ट से जुड़ा होने के कारण विवेचना उतरौला सीओ ज्योतिश्री को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed