{"_id":"5f57b2f98ebc3e368e23eff8","slug":"case-against-eight-for-not-depositing-electricity-bill-balrampur-news-lko539158146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा न करने पर आठ के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा न करने पर आठ के खिलाफ केस
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। विद्युत उपकेंद्र हरैया के लखौरी गांव में बिजली विभाग की तरफ से सोमवार को कैंप लगाकर राजस्व वसूली के रूप में बकाया जमा कराया गया। अवैध कटिया कनेक्शन कटवाए गए। बसंतपुर गांव के आठ उपभोक्ताओं पर बिजली बिल न जमा करने के आरोप में हरैया थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विद्युत उपकेंद्र हरैया के जेई विकास चंद्र ने मंगलवार को बताया कि ग्राम पंचायत बेलवा के मजरा लखौरी व महमूदनगर बाजार में बकाया बिजली बिल वसूली के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में 50 हजार रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराकर राजस्व वसूली की गई। बिजली चोरी करने वाले लोगों का कटिया कटवाया गया और विभागीय कार्रवाई की गई है।
शीघ्र ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा। बसंतपुर गांव के आठ बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ बिल न जमा करने के आरोप में हरैया थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। कैंप में एसडीओ विमलेंद्र श्रीवास्तव, एसएसओ रीतेश सिंह, विष्णु कुमार, लाइनमैन मिश्रीलाल व रवींद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।