{"_id":"606f3f688ebc3eda731ba626","slug":"case-against-17-teachers-who-got-jobs-through-fake-records-balrampur-news-lko5733082197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अभिलेख से नौकरी पाने वाले 17 शिक्षकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अभिलेख से नौकरी पाने वाले 17 शिक्षकों पर केस
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी हथियाने वाले 17 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बीएसए डॉ. रामचंद्र के निर्देश पर बीईओ कुलदीप नरायन सिंह ने पचपेड़वा थाने में संबंधित शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।
बीईओ ने गुरुवार को बताया कि बीएसए के निर्देश पर उन्होंने पचपेड़वा थाने में फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने वाले 17 शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में जिले में तैनात शिक्षक कौशल किशोर त्रिपाठी, इरशाद अहमद, मोहम्मद इकबाल खान, अजीमुद्दीन, मोहम्मद इकबाल, रामपाल सिंह, मनोज कुमार यादव, शिव कुमार यादव, विजय प्रकाश, नीरज कुमार, दिनेश कुमार, विपिन कुमार, अर्पित मिश्र, गोविंद राम, अभिषेक कुमार, मनोज कुमार दूबे व मनीष कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बीईओ की तरफ से सभी पत्रावली, नियुक्ति आदेश आदि की सूचना उपलब्ध कराई गई है। मामले की विवेचना आदि के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।