फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Careless six cleaning workers were suspended

लापरवाह छह सफाई कर्मियों को किया गया सस्पेंड

Wed, 08 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Careless six cleaning workers were suspended
बलरामपुर। गांवों में तैनात लापरवाह छह सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिले के सभी गांवों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति व सीडीओ रिया केजरीवाल के निर्देश पर जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों के राजस्व ग्रामों व मजरों में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गांवों में तैनात सफाई कर्मियों को नियमित रूप से साफ सफाई कराकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि लापरवाही बरतने वाले सदर ब्लॉक के सफाई कर्मी राहुल कुमार, हरैया सतघरवा ब्लॉक के सफाई कर्मी अमर प्रताप सिंह व लालमनि गौतम, रेहरा बाजार ब्लॉक के सफाई कर्मी आनंद प्रवीन व अभय प्रताप सिंह और गैसड़ी ब्लॉक के सफाई कर्मी अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित सफाई कर्मियों से सात दिन में जवाब तलब किया गया है। पचपेड़वा ब्लॉक के सफाई कर्मी सुनील कुमार व तुलसीपुर ब्लॉक के सफाई कर्मी दिवाकर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed