फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Card,Rasan

राशन कार्ड सरेंडर करने के नाम पर वसूली

Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Card,Rasan
:ोटो-8-बलरामपुर में आपूर्ति विभाग में राशनकार्ड सरेंडर करने के लिए जुट कार्डधारक।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अपात्र गृहस्थी के राशनकार्ड सरेंडर करना भी अब महंगा पड़ रहा है। विभागीय कर्मी कार्ड जमा कराने के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं। इतना ही नही राशन कार्ड सरेंडर कराने के नाम पर मनमाने ढंग से फार्म भरवाया जा रहा है। कार्डधारकों से शपथ पत्र लिया जा रहा है, जबकि शासन ने ऐसा कोई फरमान नहीं जारी किया है। अवैध वसूली अधिकारियों के नाक के नीचे तीनों तहसीलों में खुलेआम की जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने ऐसे पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अब मुफ्त राशन न देने का फरमान जारी किया है। इनके पास 100 वर्ग मीटर का पक्का मकान, चार पहिया गाड़ी, बंदूक का लाइसेंस, पेंशनधारक अथवा आयकर दाता हो। ऐसे लोगों से कहा गया है कि वह अपना राशन कार्ड जमा कर दे नहीं तो उनसे लिए गए राशन मूल्य की रिकवरी की जाएगी। शासन के फरमान के बाद लोगों ने राशनकार्ड सरेंडर करना शुरू कर दिया है। विभागीय कर्मी राशन कार्ड जमा कराने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। कुछ राशन कार्डधारकों का बताया कि तीनों तहसीलों के पूर्ति कार्यालयों में कार्ड सरेंडर करने के नाम पर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

कार्डधारकों से 100 रुपए से लेकर 500 रुपए वसूला जा रहा है। यहां तक हो रहा है कि वसूली का कोई वीडियो न बना ले इसलिए राशनकार्ड धारकों का मोबाइल कमरे के बाहर रखवा लिया जा रहा है। रुपये देने पर एक फार्म भरवाकर राशनकार्ड जमा किया जा रहा है। यदि पैसा नहीं मिल रहा है तो उस कार्डधारकों को कई कमियां बताकर वापस भेज दिया जा रहा है। कार्डधारकों ने डीएम से कार्ड सरेंडर करने के नाम पर की जा रही वसूली बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम बोले, मेरे कार्यालय में जमा कर दें राशन कार्ड
राशन कार्ड सरेंडर के नाम पर हो रही वसूली के बारे में पूछने पर एडीएम राम अभिलाष ने कहा कि राशनकार्ड धारक अपना कार्ड मेरे कार्यालय में सीधे जमा कर दें। कार्ड सरेंडर करने के नाम पर किसी को कोई पैसा न दें। पैसा मांगने वालों की शिकायत सीधे मेरे मोबाइल नंबर 9454417607 पर करें। मामले की जांच कराकर वसूली करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

होगी जांच, कराएंगे एफआईआर
राशन कार्ड सरेंडर करने के नाम पर वसूली की शिकायत संज्ञान में आई है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। राशनकार्डधारक कार्ड सरेंडर करने के नाम पर किसी तरह का कोई पैसा किसी को न दें।
कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed