फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Capacity of one sub-centre increased, two new feeders launched

Balrampur News: एक उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, दो नए फीडर का शुभारंभ

Wed, 12 Feb 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Capacity of one sub-centre increased, two new feeders launched
बलरामपुर के जिगना में ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन करते सदर विधायक पल्टूराम।-संवाद
महदेईया बाजार (बलरामपुर)। ब्लॉक श्रीदत्तगंज क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र जिगना की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर दस एमवीए कर दी गई। साथ ही दो नए फीडर का निर्माण पूरा हो गया है। बुधवार को सदर विधायक पल्टूराम ने बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि होने से श्रीदत्तगंज व महदेइया बाजार सहित 34 ग्राम पंचायत के लगभग 170 गांव को इसका सीधा लाभ होगा। सदर विधायक ने कहा कि गर्मी से पूर्व बिजली आपूर्ति में होने वाली सभी समस्याओं को दूर कर लिया गया है, ताकि क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी में परेशान न होना पड़े। उपकेंद्र की क्षमता कम होने से लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। क्षमता वृद्धि होने से क्षेत्र के लगभग 170 गांव के ग्रामीणों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो नए उपकेंद्र का शुभारंभ किया गया है, इससे फॉल्ट होने पर सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं रहेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण बालकृष्ण, विद्युत वितरण खंड अधिकारी तुलसीपुर रमा शंकर मौर्य, उपखंड अधिकारी उतरौला ग्रामीण रमेश मौर्य, अवर अभियंता जिगना राम चरित्र, पवन कुमार, राम निवास वर्मा, रंजीत गुप्ता, नंद किशोर मिश्र, बेचन मिश्र, छठ्ठीराम यादव, विजय बहादुर, अभय कौशल, अन्नू वर्मा, प्रधान शौकत अली, प्रधान सलमान खान, सनाउल्ला खान, राजू जायसवाल व ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed