{"_id":"6223a7cd3496d82bac136578","slug":"cane-balrampur-news-lko6205340116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल पर्ची न मिलने से गन्ना किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल पर्ची न मिलने से गन्ना किसानों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। मनकापुर चीनी मिल क्षेत्र के किसान तौल पर्ची के अभाव में गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है। तौल पर्ची न मिलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से तौल पर्ची उपलब्ध कराने की मांग की है। समस्या का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
जिला गन्ना अधिकारी को भेजे गए मांगपत्र में क्षेत्रीय किसान आज्ञाराम, सतीश, परशुराम वर्मा, राम किशोर, अकबाल, राम समुझ व गंगाराम आदि ने कहा है कि मनकापुर चीनी मिल में गन्ने की बिक्री के लिए तौल पर्ची कम जारी की जा रही है। तौल पर्ची न मिलने से किसान अपना गन्ना नहीं बेंच पा रहे हैं। चीनी मिल का पेराई सत्र भी कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा लेकिन हम लोगों का काफी गन्ना खेतों में ही खड़ा है। तेज धूप के चलते गन्ना सूख रहा है जिससे हम लोगों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
कहा है कि तौल पर्ची से संबंधित समस्या के लिए चीनी मिल के अधिकारियों से भी बात की गई लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। यदि समय से पर्याप्त तौल पर्ची न मिली तो हम लोग गन्ना नहीं बेच पाएंगे। इन लोगों ने जिला गन्ना अधिकारी से पर्याप्त तौल पर्ची उपलब्ध कराए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण न किया गया तो हम लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे।