फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Candidates should follow the election code of conduct

चुनाव आचार संहिता का पालन कराएं उम्मीदवार

Mon, 19 Apr 2021 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Candidates should follow the election code of conduct
बलरामपुर। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने का जिम्मा उम्मीदवारों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने सोमवार को जिले के कई स्थानों पर उम्मीदवारों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए। गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर, शिवपुर भगवानपुर पचपेड़वा व मझौली गैसड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ बैठक की। डीएम व एसपी ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित किए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। कोविड 19 महामारी को देखते हुए सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइड लाइन का भी पालन करें।

गाइड लाइन के उल्लंघन में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सभी स्थलों की बैठक में डीएम व एसपी ने उम्मीदवारों को सुझाव दिया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी न फैलने दें। क्षेत्रीय पुलिस को निर्देश दिया गया कि पंचायत चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों की लिस्ट तैयार करें और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed