फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Candidates furious over cancellation of teacher eligibility test

पर्चा लीक, शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द

Sun, 28 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Candidates furious over cancellation of teacher eligibility test
बलरामपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा लीक हो गया है। पर्चा लीक होने पर शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दिया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा अब एक माह बाद होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के छह केंद्रों पर रविवार को 6821 परीक्षार्थियों को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जानी थी। केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। पर्चा लीक होने होने को लेकर सभी परीक्षार्थियों ने कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि रविवार को जिले के छह केंद्रों पर होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) की सभी तैयारियां की गई थी। पर्चा लीक होने पर शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद्द कर दिया है। शासन ने करीब एक माह बाद परीक्षा कराने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को केंद्र से वापस भेज दिया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक जिले के छह केंद्रों पर कराई जानी थी जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से सायं पाचं बजे तक जिले के तीन केंद्रों पर होनी थी।
दो-दो मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रथम पाली में छह व द्वितीय पाली में तीन स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों से सभी केंद्रों को लैस कर दिया गया था। कक्ष निरीक्षकों की पर्याप्त तैनाती कर दी गई थी। दोनों पालियों के परीक्षा की निगरानी के लिए एक उड़ाका दस्ता तैनात कर दिया गया था।
कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्तर की प्रथम पाली में छह केंद्रों पर 3728 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी। प्रथम पाली में एमएलके पीजी कालेज में 1850, एमपीपी इंटर कालेज में 500, गर्ल्स इंटर कॉलेज में 500, डीएवी इंटर कालेज में 400, बीएवी इंटर कालेज भगवतीगंज में 300 और एमडीके बालिका इंटर कालेज में 178 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर की परीक्षा थी।
पहली पाली की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शुरू तो हुई लेकिन बीच में ही परीक्षा रद्द होने का फरमान आ गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद पूरी परीक्षा रद्द होने की घोषणा की। द्वितीय पाली में जिले के तीन केंद्रों पर कक्षा छह से आठ तक के उच्च प्राथमिक स्तर के 2399 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी।
एमएलके पीजी कॉलेज में 1850, एमपीपी इंटर कॉलेज में 500 व एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में 49 परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा देते। बातचीत के दौरान परीक्षार्थियों ने बताया कि पर्चा लीक होने की सूचना केंद्र पर पहुंचने के बाद मिली।

परीक्षा रद्द होने से परीक्षार्थियों ने कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ शासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डीएम श्रुति ने बताया कि शासन के निर्देश पर टीईटी की पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब यह परीक्षा अगले एक माह के अंदर नई तिथि घोषित होने के बाद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed