फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Canara Bank Bengaluru and Bhusawal Railway team to the next round

Balrampur News: केनरा बैंक बेंगलुरू व भुसावल रेलवे की टीम अगले दौर में

Fri, 19 Dec 2025 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Canara Bank Bengaluru and Bhusawal Railway team to the next round
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में टूर्नामेंट के दौरान हॉकी खेलते ​खिलाड़ी ।-स्रोत: महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर शुक्रवार को महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच जीतकर केनरा बैंक बेंगलुरू की टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे लीग मैच में भुसावल रेलवे भुसावल की टीम विजयी रही। शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर बेंगलुरू टीम के विपिन व भुसावल टीम के खिलाड़ी रेहान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच केनरा बैंक बेंगलुरू एवं स्पोर्ट्स अथाॅरिटी ऑफ इंडिया हैदराबाद के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। केनरा बैंक के खिलाड़ियों ने मैच के चौथे, 12वें, 20वें, 38वें, 53वें मिनट पर मैदानी एवं 48वें मिनट पर पेनाल्टी काॅर्नर से गोल करके अपनी टीम को 6-0 गोल से जीत दिला दी। मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बेंगलुरू के खिलाड़ी विपिन बीआर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच भुसावल रेलवे भुसावल एवं एसएजी हॉकी अकादमी गुजरात के बीच खेला गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व छात्र संघ महामंत्री डीपी सिंह बैस, प्रणव सिंह एवं डॉ. अजय सिंह पिंकू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के सातवें मिनट में भुसावल रेलवे के खिलाड़ी शुभम पासी व चौवालीसवें मिनट में रेहान खान ने पेनाल्टी कार्नर से गोल करके अपनी टीम को 2-0 गोल से जीत दिला दी। रेहान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, आयोजन समिति के सचिव डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. बीएल गुप्त, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अरविंद द्विवेदी, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. पंकज गुप्त एवं डॉ. राजन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed