फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Canals coming out of reservoirs will be linked to Saryu main canal

जलाशयों से निकली नहरें सरयू मुख्य नहर से होगी लिंक

Sat, 04 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Canals coming out of reservoirs will be linked to Saryu main canal
बलरामपुर। जिले में असिचिंत क्षेत्र को सिंचित करने के लिए करीब 9 प्राकृतिक जलाशयों से निकली नहरों को भी सरयू मुख्य नहर से संजीवनी मिलेगी। हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लाक में जलाशयों से निकली छोटी और बड़ी नहरों को अब सरयू मुख्य नहर से जोड़ा जाएगा। सरयू नहर से जुड़ने पर इन नहरों से किसानों को हर सीजन में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन

विदित हो कि चित्तौड़गढ़, खैरमान, भगवानपुर, बघेलखंड तथा कोहरगड्डी आदि जलाशयों से निकली नहरों में इन जलाशयों से पानी छोड़कर किसानों को सिंचाई की सुविधा दी जाती थी। कम बारिश होने अथवा जलाशयों मे सिल्ट आदि जमा होने से पानी की कमी हो जाती थी।
विज्ञापन

ऐसे में इनसे निकली नहरों में पानी छोड़ा जाना संभव नहीं हो पाता था। सरयू मुख्य नहर से लिंक होने पर अब इन नहरों में पानी की कमी नहीं होगी। अब वर्ष भर यह नहरें समय-समय पर किसानों को पानी उपलब्ध करा पाएगी। जिले से सरयू मुख्य नहर की कुल लंबाई 100 किमी के आस पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सरयू नहर कुल 9 जिलों से होकर गुजरेगी। 8 जिलों में इस नहर से नई लिंक नहरों का निर्माण किया जाएगा। बलरामपुर में सरयू नहर की कोई नई लिंक नहर नहीं बनाई जाएगी। इनकी जगह जलाशयों से निकली नहरों को सरयू मुख्य नहर से लिंक कर किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिशासी अभियंता ने यह भी बताया कि सरयू नहर की दोनों पटरियों पर 318 किमी लंबी सड़क भी बन सकती है। सड़क बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग की तरफ से भेजकर स्वीकृत कराया जा सकता है। दोनों पटरियों पर सड़क बनने से न केवल नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को सुगम यात्रा का साधन मिलेगा। बल्कि इससे प्रदेश के 9 जिलों को एक ही सड़क से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed