फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Canal track cut, hundreds of bighas of crops submerged

Balrampur News: नहर की पटरी कटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Sat, 24 Dec 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Canal track cut, hundreds of bighas of crops submerged
बलरामपुर। भगवानपुर जलाशय की मुख्य नहर में शुक्रवार सुबह पानी के तेज बहाव से एक तरफ की पटरी कट गई। इससे भगवानपुर, दत्तापुर, लौकीपुर, पिपरा, दुर्गानगर, प्रतापपुर आदि गांवों के सैकड़ों बीघे गेहूं, सरसों, मसूर व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

किसान मिथलेश तिवारी, राम उजागर, राधेश्याम यादव, कल्लू, मोहन यादव, प्रभुनाथ आदि ने बताया कि नहर में अचानक पानी छोड़ने के कारण तेज बहाव से पटरी कट गई। इससे सबसे अधिक नुकसान सब्जियों की खेती को हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय मिश्र, भगवानदीन व राहुल ने बताया कि नहर में कटान रोकने के लिए करीब 30 बैलगाड़ी से मिट्टी डलवाई गई मगर बहाव तेज होने के कारण पानी को रोका नहीं जा सका। जेई संतोष कुमार यादव को कई बार फोन करके सूचना दी गई मगर देर शाम तक नहर का पानी बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई संतोष कुमार यादव का कहना है कि नहर बंद कराने के लिए संबंधित कर्मचारी को भेजा गया था। एक्सईएन अखिलेश सिंह ने बताया कि जल्द ही नहर में पानी छोड़ना बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed