फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   canal,Problem,flud

नहर के पानी से जलमग्न हुआ अस्पताल व गांव

Fri, 31 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
canal,Problem,flud
फोटो-14-बलरामपुर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज तराई में भरा नहर का पानी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना वरदान के बजाए क्षेत्र के लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। नहर में अचानक पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के अस्पताल व गांव जलमग्न हो गए है। नहर के पानी से फसले भी बर्बाद हो रही है। क्षेत्रवासियों में समस्या को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर नहर के पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मास्टर, अब्दुल्ला, शिव सिंह, संतराम, रामजी, लालजी व बंटू सिंह आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि गुरूवार को अचानक नहर का पानी छोड़े जाने से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई जलमग्न हो गया है। इसके साथ ही निरंजनडीह, पठानजोत व धनौड़ा सहित कई गांवों के खेतों में नहर का छोड़ा गया पानी भर गया है। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना वरदान के बजाए लोगों पर कहर बनकर टूट रही हैं। खेतों के चारों तरफ पानी भर जाने से फसलें तबाह हो गई हैं। डॉ. रत्नेश वर्मा ने बताया कि नहर का पानी अस्पताल के चारों तरफ भर गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में पानी भर जाने पर मरीजों व तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में बने आवास के चारों तरफ पाली भर जाने से मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दूबे ने बताया कि संबंधित विभाग को समस्याओं का निराकरण कराने के लिए सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed