फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Camps will be set up in 70 border villages to treat patients

Balrampur News: सीमावर्ती 70 गांवों में शिविर लगाकर मरीजों का होगा उपचार

Sun, 04 Jan 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Camps will be set up in 70 border villages to treat patients
बलरामपुर के मेडिकल कॉलेज में कैंसर संस्थान के निदेशक का स्वागत करते प्राचार्य व अन्य ।-स्रोत: व
बलरामपुर। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में मरीजों का इलाज किया जाएगा। गंभीर मरीजों को चिह्नित कर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रविवार को गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 की तैयारियों पर चर्चा की गई। गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के अध्यक्ष व कल्याण सिंह कैंसर संस्थान लखनऊ के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने सेवायात्रा के बारे में जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए ही गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा छह साल पहले शुरू की गई थी। सेवायात्रा के जरिये भारत-नेपाल के सीमावर्ती गांवों में जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन

इस वर्ष छह, सात व आठ फरवरी को जिले में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा पहुंचेगी। पचपेड़वा, गैसड़ी, तुलसीपुर व हरैया सतघरवा ब्लॉक की 70 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार कर गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के उद्देश्यों पर चर्चा की। आयोजन समिति के सचिव डॉ. विकल्प मिश्र ने स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा बताई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने निदेशक को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। निदेशक ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी को सेवायात्रा का संरक्षक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एनएमओ जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, सेवा यात्रा के जिला संयोजक राम कृपाल, सहसंयोजक शैलेंद्र, आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह किरीट मणि, विभाग सेवा प्रमुख श्याम सुंदर, विभाग प्रचारक प्रमुख मनीष व जिला प्रचार प्रमुख मोहनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed