{"_id":"645002a06325340550065ae6","slug":"campaigning-will-stop-today-administration-ready-for-elections-balrampur-news-c-13-1-211344-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज थमेगा प्रचार, चुनाव के लिए प्रशासन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज थमेगा प्रचार, चुनाव के लिए प्रशासन तैयार
Mon, 01 May 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 01 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के पांच नगर निकायों में चार मई को मतदान होना है। कुल 575 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सोमवार को दिन भर प्रशासनिक तंत्र चुनाव के प्रबंध में लगा रहा। चार मई को जिले में दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
बलरामपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। 25 वार्डों के सदस्यों के लिए 131 प्रत्याशी हैं। उतरौला में अध्यक्ष के लिए आठ व 25 वार्डों में सभासद के लिए 97, तुलसीपुर में अध्यक्ष पद के लिए 18 व 14 वार्ड में सदस्य पद के लिए 77, गैसड़ी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 15 व 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए 72, पचपेड़वा में अध्यक्ष पद के लिए 15 और 16 वार्डों में सदस्य पद के लिए 126 प्रत्याशी मैदान में हैं।
जिले के कुल 222 बूथों पर मतदान कराया जाना है। इसके लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने मंडी परिषद बलरामपुर एवं तुलसीपुर में मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के बाद बैलेट बॉक्स स्ट्रांग रूम में रखे जाने की तैयारियों का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था एवं गार्द रूम के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी केशव कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे मौजूद रहे। प्रेक्षक देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने निर्वाचन संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया।
बंदी दिवस घोषित
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए जिले में चार मई को दुकानों एवं वाणिज्यिक व अधिष्ठानों में बंदी दिवस घोषित किया है।
न्यायालय में रहेगा अवकाश
जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह ने जिले में प्रथम चरण में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए उच्च न्यायालय के आदेश पर चार मई को जनपद न्यायालय बलरामपुर, बाह्य न्यायालय उतरौला, ग्राम न्यायालय तुलसीपुर में अवकाश घोषित किया है।