फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Campaign launched to crack down on fertilizer misuse

Balrampur News: खाद के दुरुपयोग पर सख्ती, शुरू हुआ अभियान

Sun, 14 Dec 2025 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to crack down on fertilizer misuse
बलरामपुर में ​स्थित कृ​षि भवन।-संवाद
बलरामपुर। उर्वरक का दुरुपयोग रोकने के लिए जिले में धरती माता बचाओ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान गांव से लेकर जिला स्तर तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मिट्टी की सेहत सुधारना, किसानों को सही मात्रा में खाद के उपयोग के लिए जागरूक करना और खाद की कालाबाजारी व तस्करी पर सख्त नियंत्रण करना है।
विज्ञापन

जिले में करीब सवा तीन लाख किसान खेती कर रहे हैं। अभियान के तहत जिले की सभी 793 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में निगरानी समिति गठित की गई है। ये समितियां यह देखेंगी कि उर्वरक का गैर-कृषि उपयोग न हो और किसी भी स्तर पर अवैध बिक्री या ओवर रेटिंग न की जाए। साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही उर्वरक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है, जो ग्राम स्तर की बैठकों और समितियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करेगी। इस अभियान से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा, खेती की लागत घटेगी और संतुलित खाद के उपयोग से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पूरे जिले में खाद की उपलब्धता और उपयोग पर नजर रखेगी। जहां रासायनिक खाद का अधिक उपयोग हो रहा है, वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दोषी खाद विक्रेताओं पर एफआईआर, गिरफ्तारी और लाइसेंस निलंबन जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विपिन कुमार जैन, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed