{"_id":"645000c09de7162bec0fd6b6","slug":"campaign-launched-in-1800-schools-fed-iron-tablets-to-students-balrampur-news-c-13-1-211772-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1800 स्कूलों में चला अभियान, छात्रों को खिलाई आयरन की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1800 स्कूलों में चला अभियान, छात्रों को खिलाई आयरन की गोली
Mon, 01 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 01 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को 1800 स्कूूलों में अभियान चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को आयरन की गोली खिलाई गई। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवानी दूबे ने बलरामपुर ग्रामीण व मुख्य सेविका इंदू सिंह ने शहर के तुलसी पार्क व अन्य मोहल्लों में आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में अभियान का पर्यवेक्षण किया। साथ ही खानपान के प्रति अभिभावकों को सचेत किया। गैसड़ी में जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, पचपेड़वा में बीएसए कल्पना देवी की अगुवाई में अभियान चलाया गया।
महाराजगंज तराई के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजगंज तराई व मैटहवा में डॉक्टर शगुफ्ता खातून ने आयरन की दवा छात्र-छात्राओं को खिला कर उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। बताया कि भोजन में चने का साग, पालक, दाल, सोयाबीन, हरी सब्जियों जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करने की सलाह दी गई। रूपनगर, मिर्जापुर, लालपुर बोझी में एएनएम सुमन मौर्य व सुनीता उपाध्याय ने बच्चों को दवा का वितरण किया।
विज्ञापन
इधर, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के 11 अस्पतालों में शिविर लगाकर 615 गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें चिकित्सकों ने उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली 69 महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें विशेष सावधानी रखने के लिए प्रेरित किया।