{"_id":"5f02022d8ebc3e431171a3d4","slug":"calling-self-a-government-official-man-asked-extortion-from-police-officers-balrampur-news-lko529328032","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदरणीय गोविंद पांडेय जी के ध्यानार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदरणीय गोविंद पांडेय जी के ध्यानार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के पुलिस महकमे में दो दिन पूर्व एक टप्पेबाज ने खुद को शासन का उच्चाधिकारी बताकर छह अफसरों से रंगदारी मांगी तो पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने चार थानों में मोबाइल नंबर 9454497519 को आरोपी बनाकर ताबड़तोड़ छह मुकदमे दर्ज कर दिए। विवेचना में पता चला कि आरोपी हरदोई जिले का हिस्ट्रीशीटर है। हरदोई पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी देवरंजन वर्मा ने रविवार को बताया कि गत शुक्रवार को सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सत्यप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक जरवा राजितराम, एसआई उतरौला कोतवाली यासीन खां, प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार विनोद अग्निहोत्री तथा पुलिस चौकी हुसैनाबाद अयोध्या सिंह को मोबाइल नंबर 9454497519 से फोन आया। फोन करने वाले को खुद को शासन का उच्चाधिकारी बताया। पद का धौंस देकर उसने रंगदारी भी मांगी।
मामले की जानकारी होते ही मेरे निर्देश पर संबंधित पुलिस अफसरों ने तुलसीपुर में दो, जरवा में एक, उतरौला में एक और रेहरा बाजार में दो मुकदमे संबंधित मोबाइल नंबर को आरोपी बनाकर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया। विवेचना में यह पता चला कि आरोपी हरदोई जिले का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी अन्य जनपदों में भी पुलिस अफसरों को फोन कर पहले भी रंगदारी मांग चुका है।