फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   caa

घर-घर संपर्क कर सीएए के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Sat, 08 Feb 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
caa
बलरामपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान पूरे जिले में चलाया गया। गांवों में भाजपा नेताओं ने प्रवास किया और घर-घर जाकर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों से मिसकॉल कराकर सीएए के प्रति समर्थन भी लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शनिवार को सेखुईकला व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने पीलीभीत गांव में प्रवास के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। जाति-धर्म से परे हटकर जन कल्याण एवं देश के विकास की योजनाओं पर प्रमुखता से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार के खिलाफ एकजुट होकर विपक्षी पार्टियां जनता के बीच भ्रम फैला रही हैं। सीएए को लेकर जगह-जगह आंदोलन किया जा रहा है जबकि यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से प्रताड़ित शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को जागरूक करते हुए लोगों से सीएए के समर्थन में 8866288662 पर मिसकाल भी कराया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला मंत्री वरुण सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि मिश्रा, चिंता मणि पांडेय, शिशु पांडेय, अनिल मिश्रा, राधिका यादव, शब्बीर, बड़का, जाहिद, जहीना व सकुरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed