फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   By selling diyas, you will bring the sweetness of Diwali in the house.

दीए बेंचकर घर में लाएंगे दीवाली की मिठास

Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
By selling diyas, you will bring the sweetness of Diwali in the house.
बलरामपुर। दीयों की बिक्री से गरीब कुम्हारों के घर में दीवाली की मिठास आएगी। बिना संसाधनों के कुम्हार अपने हाथों से दीए तैयार कर रहे हैं। कुम्हारों को सरकार ने मिट्टी के दीए बनाने के लिए निशुल्क चाक दिया है।
विज्ञापन

कुम्हारों को विद्युत भट्ठी की आस है। कुम्हारों का कहना है कि सरकार की उपेक्षा के चलते पुराने संसाधनों से दीयों को तैयार करना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। बैंकों से ऋण लेना भी गरीबों के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार ब्लॉक के घोघरा, रेहरा, सहजौरा व नथईपुर आदि गांवों में दीवाली को लेकर कुम्हारों ने मिट्टी के बर्तनों को तैयार करना शुरु कर दिया है। कोशा, क्लश, घंटी, जतिया व दीय जैसे मिट्टी के बर्तनों को तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार जगराम, केशवराम, जगदंबा व तुलसीराम आदि ने बताया कि सरकार की तरफ से मिट्टी बर्तन बनाने वाले चाक को निशुल्क दिया गया है। बर्तनों को पकाने के लिए विद्युत भट्ठी की आवश्यकता है जिससे कम लागत में मिट्टी के बर्तनों को आसानी से तैयार किया जा सके। गांवों में आज भी पुरानी परंपरा का दौर है।
गावों में अनाज के बदले मिट्टी के बर्तन दिए जा रहे हैं। चाइनीज झालरों व बल्ब के आने से मिट्टी के दीए जलाने की परंपरा कम होती जा रही है। कुम्हारों को सरकार की तरफ से आधुनिक संसाधन मुहैया कराए जाए जिससे गांव में रहकर अपना कारोबार कर सकें।
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मिट्टी के दीयों को जलाने की परंपरा शुरु की गई है जिसके चलते लोगों में भी दीवाली के दिन दीयों को जलाने की उत्सुकता बढ़ने लगी है। इस बार मिट्टी के दीयों की अधिक बिक्री होने की संभावना है।
ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, संतोष कुमार सिंह, भारत नरेश सिंह व पिंकू सिंह आदि ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि दीवाली के दिन मिट्टी के दीयों का प्रयोग करें जिससे पुरानी परंपरा को वापस लाया जा सके।

उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कुम्हारों को प्रशिक्षण देने के साथ टूल किट का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री अति महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed